{"_id":"60d9d8258ebc3ec2073bae63","slug":"bharmaur-pathankot-nh-blocked-for-six-hours-chamba-news-sml375076536","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट एनएच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर दोपहर बारह बजे सरिये से लदा ट्राला कमनाला के पास सड़क के बीचोंबीच फंस गया। इसके चलते एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई। देरशाम छह बजे जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्राले को एनएच से हटाने के बाद यातायात को बहाल किया जा सका।
जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट एनएच पर बत्ती हट्टी से करीब चार सौ मीटर पीछे कमनाला के पास सरिये से लदा कंपनी प्रबंधन का ट्राला बीच सड़क में फंस गया। क्षमता से अधिक सरिया लदा होने से इस प्रकार की समस्या हुई।
एनएच बंद हो जाने से चंबा और भरमौर की तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद एनएच मंडल चंबा की ओर से एक जेसीबी ट्राले को हटाने के लिए भेजी गई। लेकिन, अत्यधिक सरिया लदा होने की सूरत में ट्राले को नहीं हटाया जा सका। आखिरकार कंपनी प्रबंधन को इसके बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन
उसके बाद होली की ओर से दो हाइड्रा मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से काफी मशक्कत करने के बाद ही ट्राले को एनएच किनारे करवाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने कहा कि कमनाला में कंपनी का सरिये से लदा ट्राला फंसने से यातायात बंद हो गया। कहा कि देरशाम छह बजे के करीब एनएच को सुचारु करवा दिया गया।