फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BDC President-Vice President's election hangs

बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव लटका

Mon, 11 Oct 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
BDC President-Vice President's election hangs
BDC President-Vice President's election hangs
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार को बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कोरम पूरा न होने की वजह से अधूरा रह गया। पांगी प्रशासन ने नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन रखा था। इसी समारोह में नवनिर्वाचित सदस्यों की ओर से बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किए जाना था लेकिन, शपथ समारोह में कोरम पूरा नहीं होने की वजह से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शपथ समारोह में भाग लेने के लिए 15 बीडीसी सदस्यों में से छह सदस्य ही पहुंचे। इसके चलते बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। प्रशासन ने बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर अठारह अक्तूबर को दोबारा बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह दस बजे बीडीसी सदस्यों को शपथ के लिए बुलाया गया था लेकिन, दोपहर बारह बजे तक मात्र छह सदस्य ही शपथ लेने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। खंड विकास अधिकारी पांगी अंशुल शांडिल ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने की वजह से सोमवार को पांगी बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed