{"_id":"60e33d838ebc3ec2025c7131","slug":"arrest-with-charas-chamba-news-sml375871769","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे और नशीली दवाइयों के साथ पकड़े युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे और नशीली दवाइयों के साथ पकड़े युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर के दो युवकों को पुलिस ने 6.53 ग्राम चिट्टे और नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ चंबा थाने में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल कांगड़ा की टीम को गुप्ता सूचना मिली कि दो युवक चिट्टा और नशीली दवाइयां लेकर सरोल की तरफ जा रहे हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरोल बस अड्डे पर नाका लगाया। जैसे ही दोनों युवक सरोल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर 6.53 ग्राम चिट्टा, 548 नशीले कैप्सूल और 12 बोतलें कोरेक्श दवाई की बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवकों की पहचान अक्षय ठाकुर और अमरीश पुरी निवासी चंबा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सरोल में दो युवकों को चिट्टे और नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।