{"_id":"56fd22474f1c1b1425f00112","slug":"army-starts-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरोघाटी में लापता युवकों की खोज में सेना ने फिर संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरोघाटी में लापता युवकों की खोज में सेना ने फिर संभाला मोर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
बर्फ में अभियान।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश पर्वत की भैरोघाटी में लापता दोनों युवकों की खोज में सेना दोबारा जुटने जा रही है। वीरवार को सेना का एक दल भरमौर पहुंच गया है और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मुलाकात कर युवकों को खोजने के लिए अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
सियाचिन से सेना के जवान मेजर जितेंद्र धीमान की अगुवाई में यह ऑपरेशन चलाएंगे। इस ऑपरेशन में सेना 21 जवान शामिल हैं। जिसमें से सात प्रशिक्षित जवान भैरोघाटी में ऑपरेशन को लीड करेंगे जबकि रिजर्व में आठ जवान धनछो में ही रुकेंगे। छह अन्य जवान भरमौर या हड़सर में रुककर बैकअप तैयार करेंगे। सेना पूरे सुनियोजित ढंग से दोनों युवकों को तलाश करने जा रही है। सेना के अधिकारी मेजर जितेंद्र धीमान ने युवकों के मिलने की संभावना पूरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
सेना के इन जवानों के साथ स्थानीय पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षु व पुलिस का दल मौजूद रहेगा। इससे पूर्व प्रशासन ने तहसीलदार की अगुवाई में एक दल भैरोघाटी भेजा था लेकिन हिमखंड गिरने और आधुनिक उपकरण न होने की वजह से यह दल वापस लौट आया है। उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार से शुरू हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई सेना के जवान आधुनिक तकनीकों की मदद से युवकों को खोज लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस अभियान के दौरान मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन