फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anti-hailstone subsidy stopped...hailstorm shattered gardeners' dreams

Chamba News: एंटी हेलनेट पर अनुदान बंद...ओलों ने तोड़े बागवानों के सपने

Fri, 08 May 2026 04:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
Anti-hailstone subsidy stopped...hailstorm shattered gardeners' dreams
साहो क्षेत्र में ओलावृ​​ष्टि से टूटी सेब के पौधों की टहनियां
साहो (चंबा)। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बीते दिन हुई तेज ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सेब समेत अन्य फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। जिन बगीचों में एंटी हेलनेट नहीं लगाई गई थी, वहां फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है। बागवानों का कहना है कि अगर पहले की तरह एंटी हेलनेट पर सब्सिडी मिल रही होती तो वे अपने बगीचों को मौसम की मार से बचा सकते थे। स्थानीय बागवानों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार बदलते मौसम के बीच खेती और बागवानी पहले ही जोखिम भरा काम बन चुकी है। ऊपर से सरकार की ओर से हेलनेट जैसी जरूरी सुविधाओं पर सब्सिडी बंद कर देना किसानों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है। बागवानों धारो राम, किशन चंद, दलीप कुमार, योग राज, धमेंद्र कुमार, कर्म चंद, किशोरी लाल आदि ने कहा कि अठलूई, साहो, कीड़ी, परौथा के गांवों में सेब के पौधों की टहनियां भी टूटी हैं। बिना हेलनेट के फसल उजड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तूफान हर साल फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बागवानों ने मांग उठाई है कि सरकार सब्सिडी को जल्द बहाल करे।
विज्ञापन

न कोई अधिकारी आता है, न शिविर लगता है
बागवानों का कहना है कि न तो उनके इलाके में कोई विभागीय अधिकारी आता है न ही कोई जागरूकता शिविर लगाया जाता है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और फसल की सुरक्षा की जानकारी नहीं मिल पाती है। खुद ही अपनी फसलों की देखभाल करते हैं। कितनी खाद देनी है, योजनाओं का क्या लाभ है, इसको लेकर बागवानों को कोई जानकारी नहीं होती है। बागवानों ने विभाग से मांग की है कि ऐसे इलाकों में भी शिविर लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि सरकार की ओर से सब्सिडी बंद की जा चुकी है। बागवान अपने बगीचों को ओलावृष्टि से सुरक्षित रखने के लिए हेलनेट के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि हर गांव में जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed