फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Announcement to provide rupee 2.5 lakh to the Patient Welfare Committee from the MLA fund.

Chamba News: रोगी कल्याण समिति को विधायक निधि से ढाई लाख देने की घोषणा

Wed, 14 Oct 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Announcement to provide rupee 2.5 lakh to the Patient Welfare Committee from the MLA fund.
रोगी कल्याण समिति की बैठक में बीएमओ ने आय व्यय का रखा ब्योरा
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी पर विधायक ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। रोगी कल्याण समिति की बैठक गौरीकुंड होटल भरमौर में आयोजित की गई। इसमें विधायक डॉ. जनक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवेश वराल ने समिति की वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।

दस सूत्रीय एजेंडा समिति के समक्ष रखा, जिस पर चर्चा की गई। विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अस्पताल की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने अस्पताल की जरूरतों और अन्य कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को भवन और डंगे से संबंधित कार्यों के लिए राशि उपलब्ध करवाने के बावजूद काम समय पर पूरा नहीं होने का मामला भी उठा। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर कार्यों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यदि काम में देरी जारी रहती है तो राशि वापस लेकर दूसरी सरकारी एजेंसी से कार्य करवाने पर विचार किया जाएगा। बैठक में उपमंडल अधिकारी अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed