{"_id":"6a2ee20f11df85441f041824","slug":"anger-spilled-onto-the-streets-as-soon-as-news-of-the-bodys-discovery-broke-chamba-news-c-88-1-cmb1003-186710-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शव मिलने की खबर सुनते ही सड़क पर उतर आया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शव मिलने की खबर सुनते ही सड़क पर उतर आया गुस्सा
Sun, 14 Jun 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या की आशंका पर तीन घंटे तक किया चक्का जाम, मची रही अफरातफरी
-- -- -- -- -- -- -
रविवार सुबह कल्हेल पुल के नीचे मिले युवक के शव ने एक बार फिर पूरे इलाके को उसी पुराने सवालों के घेरे में ला खड़ा किया जिनके जवाब अब तक अधूरे हैं। जैसे ही घटना की खबर फैली, वैसे ही परिजनों का गुस्सा सड़क पर उतर आया और चंबा–तीसा मार्ग पर हालात तनावपूर्ण हो गए। युवक की हत्या होने की बात पर अड़े परिजनाें ने तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार रोक दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जांच तेज की और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- --
परवेज खान
चुराह (चंबा)। दिन : रविवार, समय : सुबह 10:13 बजे। स्थान : पुलिस थाना तीसा। पुलिस को सूचना मिली है कि चुराह के कल्हेल पुल नाला के समीप एक शव मिला है। 10.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंच रही है। परिजन पहले से ही मौजूद हैं। पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के बीच पुलिस टीम नाले में उतरी। समय : 11 बजे, पुलिस टीम की मौजूदगी में परिजनों ने चक्का जाम शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस के सामने ही कल्हेल पुल पर परिजनों ने नारेबाजी शुरू कर करते हुए चक्का जाम कर दिया। परिजनों का प्रदर्शन 2:00 बजे तक जारी रहा। पुलिस थाना प्रभारी ने परिजनों को फॉरेंसिक टीम के जरिये मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और चक्का जाम खत्म किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने चक्का जाम किया था।