फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Alleged negligence in tarring on Bihali road

बिहाली सड़क पर टारिंग में लापरवाही का आरोप

Thu, 14 Apr 2022 09:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Alleged negligence in tarring on Bihali road
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की बिहाली सड़क पर जुंगरा के पास कई वर्षों बाद तारकोल बिछाया गया। ग्रामीणों ने इस कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। लोगों ने चुराह प्रशासन और संबंधित विभाग से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शिकारी मोड़ से जुंगरा तक दस किलोमीटर सड़क पर टारिंग की जाएगी। इसके पहले चरण में पांच किमी सड़क पर टारिंग होगी। बुधवार को टारिंग का कार्य आरंभ किया गया लेकिन, दोपहर बाद भारी बारिश का क्रम जारी हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में ठेकेदार ने बारिश की परवाह न करते हुए टारिंग का कार्य जारी रखा। सोनू शर्मा, ठाकुर दास, महेंद्र राणा, किशोरी लाल, ओम प्रकाश, बंशी लाल और खुशदेव चौहान ने बताया कि अरसे बाद सड़क पर टारिंग का कार्य हुआ है लेकिन, नियमों को दरकिनार कर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि यह टारिंग एक माह तक भी नहीं टिकेगी। इससे सरासर जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र कुमार ने कहा कि दोबारा टारिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed