{"_id":"66ec540c90666617d50179ca","slug":"all-wards-of-the-city-will-be-dazzling-cleanliness-campaign-will-run-till-october-1-chamba-news-c-88-1-cmb1002-133501-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चकाचक होंगे शहर के सभी वार्ड, एक अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चकाचक होंगे शहर के सभी वार्ड, एक अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
Thu, 19 Sep 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के सभी वार्ड चकाचक होंगे। नगर परिषद स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान एक अक्तूबर तक चलेगा। अभियान में वार्ड पार्षद भी शामिल रहेंगे।
हॉट स्पॉट इलाके भी साफ-सुथरे नजर आएंगे। शहर के लोगों को सफाई व्यवस्था बनाने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर परिषद शहर को साफ-सुथरा बनाने को लेकर विभिन्न अभियान चला रही है। पहले डोर-टू डोर गीला और सूखा कचरा एकत्रित को लेकर भी एक माह तक लोगों को जागरूक किया गया था। इसके बाद अब नगर परिषद ने हर वार्ड में अलग-अलग दिन में सफाई अभियान शुरू किया है, जिससे गंदगी का आलम न हो। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत हर वार्ड में सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। यह एक अक्तूबर तक चलेगा।
--