फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After the message it is found that the invoice has been deducted

मैसेज के बाद पता चलता है कट गया चालान

Wed, 23 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
After the message it is found that the invoice has been deducted
शहर में पार्किंग संबधी समस्या को लेकर एसपी अभिषेक यादव से मिलने जाने से पहले व्यापार मंडल चंबा के - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में वाहन चालकों को मोबाइल पर चालान कटने के मैसेज भेजे जा रहे हैं लेकिन, चालान कहां और किस वजह से काटा गया, इसको लेकर कोई जिक्र नहीं किया जाता। इस समस्या से शहरवासी और गांव के लोग काफी परेशान हैं। बुधवार को जिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव से मिला। इसमें उन्होंने एसपी को यातायात संबंधी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि वाहन चालक को गाड़ी चलाते समय कोई पता नहीं होता कि उसका चालान काटा गया है और न कहीं पर नाका लगा होता है और न कोई पुलिस कर्मचारी उन्हें चालान काटने के लिए रोकता है। गाड़ी से उतरने पर उनके मोबाइल पर मैसेज आता है कि उनका चालान कट चुका है। चालान भारी भरकम होता है, जिसके बारे में चालक को कोई पता भी नहीं होता। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चालान काटते समय चालक को किस कारण से चालान काटा जा रहा है, उसकी जानकारी दी जाए। साथ ही कहां चालान काटा गया, उसकी भी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

इससे चालक को अपनी गलती का पता लग पाएगा, अन्यथा लोग भारी-भरकम चालानों से काफी परेशान हैं। कहा कि शहर में सफेद लाइन के अंदर दोपहिया वाहनों के चालान नहीं काटे जाते थे लेकिन, अब पुलिस ने लाइन के अंदर खड़े किए गए वाहनों के चालान काटना भी शुरू कर दिया है। कहा कि शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नो पार्किंग के चालान काटना लोगों के साथ नाइंसाफी है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed