फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   after four corona positive case 16 panchyat seal in bharmour and salooni

चार जमातियों के पॉजीटिव आने पर जिला में मचा हडकंप

Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
after four corona positive case 16 panchyat seal in bharmour and salooni
चंबा। उपमंडल चुराह में चार जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीसा की नौ पंचायतों सहित सलूणी की सात पंचायतों में 24 घंटे तक सब्जी और खाद्य सामग्री सहित अन्य दुकानें, बैंक और व्यापारी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

लोगों को जरूरत का सामान घर पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी कर्फ्यू पास भी तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस विभाग ने जगह-जगह पर नाके लगाकर थल्ली सड़क और नेरा सड़क को बंद कर दिया गया। तीसा क्षेत्र के लोग भी प्रशासन और पुलिस विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए घरों में ही रहे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि दिल्ली से लौटे चार जमातियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने मंगलवार को यह कदम उठाए हैं। इस दौरान नौ पंचायतें भंजराड़ू, थल्ली, खुशनगरी, लेसूंई, जुगरा, खजुआ, गडफरी, तीसा-1, तीसा-2, और सलूणी उपमंडल की सात पंचायतों को एहतियात के तौर पर सील कर दिया है। इसके साथ ही राशन और सब्जी की सप्लाई के लिए जिले के भीतर एवं बाहर के लिए वाहनों की दी गई अनुमतियां भी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पंचायतें तब तक सील रहेंगी, जब तक प्रशासन की ओर से आगामी आदेश जारी नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने सील की गई पंचायतों में पुलिस का पहरा भी सख्त कर दिया गया है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि तीसा की नौ पंचायतों और सलूणी की सात पंचायतों को सील किया गया है। पुलिस बल क्षेत्र में तैनात है। लोगों को जारी किए कर्फ्यू पास निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपनी और अन्य की सुरक्षा के लिए घरों में ही सीमित रहना होगा। लोगों को जरूरत का सामान घर-द्वार मुहैया करवा दिया जाएगा।

इनसेट
एसडीएम चुराह हेमचंद वर्मा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घरों में रहें सभी लोग, डरने की नहीं जरूरत : विस उपाध्यक्ष
विस उपाध्यक्ष हंसराज ने सोमवार देर रात क्षेत्र के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सोशल मीडिया के जरिये स्थानीय बोली में क्षेत्र के लोगों को भयभीत न होने और घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed