{"_id":"6654cb53d3f8a46ca508582a","slug":"after-dcs-order-work-of-making-compost-from-waste-started-chamba-news-c-88-1-cmb1002-125719-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीसी के आदेश के बाद कचरे से खाद बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीसी के आदेश के बाद कचरे से खाद बनाने का काम शुरू
Mon, 27 May 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।संवाद
चंबा। नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र कुरांह में गीले कचरे से खाद बनाने का काम रुकने के मामले में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कड़ा संज्ञान लिया है।
उपायुक्त ने नगर परिषद को आदेश जारी किए हैं कि जल्द ऑपरेटर को बुलाकर मशीन को चालू किया जाए। गीले कचरे से खाद बनाने का काम भी जल्द शुरू करने को कहा है। प्रशासन के आदेशों के बाद ऑपरेटर को बुलाकर गीले कचरे से खाद बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, मशीन ऑपरेटर के छुट्टी पर जाने से कूड़ा संयंत्र कुरांह में गीले कचरे से खाद बनाने का काम बंद हो गया है। संयंत्र में कचरे के ढेर लग गए हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर डीसी संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को तुरंत ऑपरेटर बुलाने और मशीन चालू करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के आदेश आने के बाद नगर परिषद ने भी ऑपरेटर को बुलाकर गीले कचरे से खाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता ने भी सोमवार को कूड़ा संयंत्र कुरांह का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था की जांच की। उधर, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने कहा कि उपायुक्त के आदेशों के बाद ऑपरेटर को बुलाकर मशीन को चालू कर दिया गया है।
--