फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   adminstration pea crop chamba mandi

साहो क्षेत्र से 50 क्विंटल मटर की फसल प्रशासन पहुंचाएगा मंडी

Sat, 11 Apr 2020 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
adminstration pea crop chamba mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड चंबा के तहत साहो क्षेत्र की सीज 14 पंचायतों में 50 क्विंटल मटर की फसल को प्रशासन सब्जी मंडी पहुंचाकर बेचेगा।
साहो की 14 पंचायतों में किसानों को इसका लाभ मिलेगा। कर्फ्यू लगने से किसान अपनी फसल बेचने में असमर्थ थे।
इसके अलावा सीज पंचायतों में सब्जियों की कमी लोगों को न हो, इसके लिए एक जीप रोजाना साहो और तीसा में जाकर लाउड स्पीकर के जरिये लोगों को सूचना देगी। इससे लोग आवश्यकतानुसार सब्जियां घर-द्वार पर खरीद पाएंगे। वहीं, अब तीसा क्षेत्र की सीज पंचायतों में बैंकों के एजेंट घर-घर जाकर लोगों को आवश्यकतानुसार पैसे देंगे। बशर्ते व्यक्ति को आधार कार्ड साथ लाना होगा।
गौरतलब हो कि तीसा क्षेत्र में चार कोरोना पाजिटिव केस आने के बाद क्षेत्र की 9 पंचायतों को सीज किया गया है। पंचायतों को सीज करने के बाद पंचायतों को आने-जाने वाले रास्तों में नाके लगाकर वाहनों की आवाजाही वर्जित है। प्रशासन ने शनिवार तक 70 प्रतिशत डिपुओं को राशन लोगों को घरद्वार मुहैया करवा दिया है। दूरस्थ गांव होने की सूरत में राशन पहुंचाने के लिए गठित की टीमें एक जगह पर राशन एकत्रित कर दूसरे दिन घरों में पहुंचा रही है।
विज्ञापन

लोगों को पैसों संबंधी परेशानी न हो इसके लिए एसडीएम तीसा ने बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर घरद्वार लोगों को पैसे प्रदान करने की योजना बनाई है। इसके तहत बैंक के एजेंट लोगों को घरद्वार जरूरत के हिसाब से पैसे प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसान बिना आवाजाही किए ही अपनी फसल बेच सकेंगे। क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के जरिए सब्जियां बेचने का प्रबंध किया गया है। पिकअप वाहन में लगे लाउड़ स्पीकर के जरिए लोगों को सब्जियों बारे अवगत करवाएगा। जिससे लोग अपनी आवश्यकतानुसार सब्जियां खरीद सकेंगे।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि साहो में 50 क्विंटल मटर की खेप को प्रशासन द्वारा मंडी में पहुंचा कर बेचा जाएगा। क्षेत्र के लोगों को घरद्वार डिपुओं का राशन प्रदान कर दिया गया है। सब्जी की माड़ी साहो में पहुंच कर लोगों को सब्जियां प्रदान करेगी।

एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने कहा कि 65 प्रतिशत लोगों को घरद्वार राशन पहुंचा दिया गया है। दूरस्थ गांवों में राशन पहुंचाने के लिए एक-दो मजदूर हायर करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed