फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused of attacking uncle with a crowbar arrested after 3 months

Chamba News: चाचा पर दराट से हमला करने का आरोपी 3 माह बाद गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking uncle with a crowbar arrested after 3 months
तीसा (चंबा)। चुराह के सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान पर दराट से हमला कर फरार आरोपी भतीजे को पुलिस ने तीन माह बाद दबोच लिया है। आरोपी के घर से दराट भी बरामद कर लिया है। आरोपी को तीसा न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

चुराह के गांव मंगली निवासी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान बसंत सिंह पुत्र देवा राम ने बताया कि एक जून को रिश्ते में भतीजे मान सिंह पुत्र लोभिया राम ने उनकी किराना की दुकान से उधार में सामान खरीदा। कुछ देर बाद वह उनके पास पहुंचा और दराट से हमला कर दिया। हमले से वह किसी तरह से बच गए। इसके बाद वह और उनका भाई आरोपी मान सिंह को पकड़ कर घर छोड़ने गए। घर पहुंचकर आरोपी ने वहां पड़े दराट से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे बचने के लिए पीड़ित ने बाजू उठाई तो लहूलुहान हो गए। उन्हें तीसा अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा, फिर शिमला और वहां से अब पीजीआई रेफर किया गया है। पीजीआई में उपचार के बाद चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है आरोपी लेह-लद्दाख और अन्य राज्यों में छिपा था। घटनाक्रम के करीब तीन माह बाद पुलिस को आरोपी के घर में होने की भनक लगी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी मान सिंह पुत्र लोभिया राम गांव मंगली पंचायत मंगली को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल दराट भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed