फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accelerate development in line with the needs of panchayats: Pathania

पंचायतों की जरूरत के अनुसार विकास को दें गति : पठानिया

Mon, 07 Sep 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accelerate development in line with the needs of panchayats: Pathania
विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। गांवों की वास्तविक जरूरतों की पहचान कर विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को भटियात विकासखंड के नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ आयोजित परिचय एवं संवाद बैठक में कही।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ ग्रामीण विकास, पंचायतों की कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। पठानिया ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं को चिन्हित कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर गांव की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है।

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने पंचायतों के प्रभावी संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताया। बीडीओ अनिल गुराडा ने स्वागत करते हुए विकासखंड में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम मनीष सोनी, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed