फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   aata supply stop in chamba

जिला के कुछेक डिपुओं में नहीं पहुंची आटे की सप्लाई

Sat, 20 Jul 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
aata supply stop in chamba
चंबा। जिले के डिपुओं में इस माह आटे की आपूर्ति नहीं होने से हजारों उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालत यह है कि महीने की 20 तारीख तक भी जिले के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को आटे की आपूर्ति का इंतजार है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में 25 से 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आटा खरीदना पड़ रहा है जबकि राशन के सरकारी डिपुओं में उन्हें करीब 8.60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आटा उपलब्ध होता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुलाई माह में आटे की सप्लाई न होने से राशन कार्ड उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ता में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी प्रकाश राजन सिंह, पंकज कुुमार, सनील कुमार, जीवन सिंह, पूजा देवी, उमेश कुमार, सुभाष चंद, रमन कुमार, दीपू राम, दया राम, नीरज कुमार और रंजीत कुमार का कहना है कि पिछले माह भी डिपुओं से जहां तेल की आपूर्ति नहीं हुई थी तो इस माह आटा गायब है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निजी दुकानों से वह महंगे दाम पर आटा खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हर माह राशन में कोई न कोई खाद्य वस्तु कम ही रहती है। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द आटे की आपूर्ति की जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा अरविंद शर्मा ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही डिपुओं में आटे की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed