फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aadhaar update machine is not working since 8 months in Samleu post office

Chamba News: समलेऊ पोस्ट ऑफिस में आधार अपडेट मशीन आठ माह से खराब

Sun, 22 Jun 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar update machine is not working since 8 months in Samleu post office
बनीखेत (चंबा)। चंबा जिला के समलेऊ पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने और सुधारने वाली मशीन पिछले साल अक्तूबर माह से खराब पड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। लोगों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए अब चंबा या बनीखेत जाना पड़ता है, जिससे आने-जाने में अतिरिक्त खर्च होता है। अगर काम एक दिन में न हो पाए तो खर्च और भी बढ़ जाता है। इससे गरीब तबके की जेब पर सीधा असर पड़ता है। लोगों में मनोज कुमार, विकास कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार, जीवन कुमार, सौरभ ठाकुर ने बताया कि पोस्ट ऑफिस ने यहां पहले अच्छी और सस्ती दरों पर आधार की सुविधा उपलब्ध करवाई थी, जिससे काफी राहत मिलती थी। अब मशीन खराब होने के कारण यह सुविधा बंद हो गई है और अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। डाक विभाग चंबा के अधीक्षक राजीव गुरुंग ने बताया कि यह मामला में ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की ओर गलती से आंखों की जांच के लिए प्रयुक्त मशीन (आईरिस स्कैनर) तोड़ दी गई थी। सरकारी उपकरणों की खरीद ऑनलाइन प्रक्रिया से होती है, जिसमें समय लगता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मशीन दो-चार दिन में आ जाएगी और जल्द ही इसे स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed