Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A pile of trash on the grounds following the fireworks display

Chamba News: आतिशबाजी की चमक के बाद चौगान में कचरे का ढेर

Mon, 09 Nov 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
A pile of trash on the grounds following the fireworks display
दीपावली के बाद ऐतिहासिक मैदान में बिखरे पटाखों के अवशेष, सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल की बदली सूरत से लोग खफा, एसडीएम ने सफाई टीम लगाकर जल्द कचरा हटाने का दिया भरोसा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली की रात आतिशबाजी से रोशन रहा ऐतिहासिक चौगान अगली सुबह पटाखों के कचरे से अटा मिला। मैदान में जगह-जगह जले हुए पटाखे, कागज और आतिशबाजी के अन्य अवशेष बिखरे रहे।
त्योहार की रौनक के बाद सार्वजनिक स्थल की इस बदहाल तस्वीर ने सुबह सैर के लिए पहुंचे लोगों को निराश किया। शहरवासियों ने मैदान में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए इसकी नियमित सफाई और स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

दिवाली की रात चौगान और आसपास के क्षेत्रों में देर तक आतिशबाजी होती रही। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाया, लेकिन पटाखे जलाने के बाद निकले कचरे को समेटने की जहमत नहीं उठाई। इसका खामियाजा सुबह मैदान में पहुंचने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। जगह-जगह फैले अवशेषों ने चौगान की सुंदरता को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नीरज कुमार, सुरेश कुमार, दीपक कुमार और ओम प्रकाश ने कहा कि चौगान चंबा की ऐतिहासिक पहचान है। यहां रोजाना स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी सैर करने पहुंचते हैं। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन भी इसी मैदान में होता है। ऐसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर त्योहार के बाद इस तरह कचरा फैलना उचित नहीं है। आतिशबाजी करने वालों को भी इसकी सफाई की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि चौगान की सफाई के लिए टीम तैनात कर दी गई है। जल्द ही मैदान से कचरा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed