{"_id":"6af20022ba80a0022e071e0e","slug":"markets-decked-up-for-bhai-dooj-demand-for-gifts-and-sweets-rises-chamba-news-c-88-1-ssml1007-202452-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भाई दूज के लिए सजा बाजार, सकोत-मिठाइयों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भाई दूज के लिए सजा बाजार, सकोत-मिठाइयों की मांग बढ़ी
Mon, 09 Nov 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
बहनों के स्वागत को दुकानों में सजे रंग-बिरंगे रूमाल, त्योहार के लिए व्यापारियों ने की विशेष तैयारी
सकोत 40 से 50 रुपये प्रति पीस, रूमाल 10 से 250 रुपये और मिठाइयां 100 रुपये से शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले चंबा के बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। दुकानों पर सकोत, मिठाइयों और रंग-बिरंगे रूमालों की सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बहनों के स्वागत की तैयारियों के बीच बाजार में इन पारंपरिक वस्तुओं की मांग बढ़ने लगी है।
दुकानदार रमन शर्मा, शशि शर्मा, निखिल शर्मा और कुलदीप शर्मा ने बताया कि पर्व को देखते हुए दुकानों में सकोत, मिठाइयों और अलग-अलग रंगों और डिजाइन के रूमालों का स्टॉक रखा गया है। इस बार सकोत 40 से 50 रुपये प्रति पीस, रूमाल 10 से 250 रुपये तक और मिठाइयां 100 रुपये प्रति किलो से उपलब्ध हैं। भाई दूज पर बहनें भाइयों के लिए सकोत और मिठाइयां खरीदती हैं, जबकि रूमाल भेंट करने की भी परंपरा है। व्यापारियों को बुधवार को खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है।
--
दोपहर से शुरू होगा भाई दूज का मुहूर्त
पंडित टेक चंद शर्मा ने बताया कि भाई दूज का समय मंगलवार दोपहर दो बजे से शुरू होकर बुधवार दोपहर 3:53 बजे तक रहेगा। अधिकतर लोग बुधवार को ही त्योहार मनाएंगे। मंगलवार को गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई बहनों को उपहार देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हैं।