{"_id":"6af2004b66cd1758ff030cf6","slug":"in-chamba-36500-women-will-receive-rs-1500-in-their-accounts-every-month-chamba-news-c-88-1-cmb1003-202456-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 36,500 महिलाओं के खाते में हर माह आएंगे 1,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 36,500 महिलाओं के खाते में हर माह आएंगे 1,500 रुपये
Mon, 09 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए तीन हलकों का आंकड़ा तैयार, सरकारी अधिसूचना का इंतजार
भरमौर की 10 हजार, चुराह की 15 हजार और भटियात की 11,500 महिलाएं होंगी लाभान्वित
पंकज सलारिया
चंबा। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों की 36,500 महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत जिला कल्याण विभाग ने पात्र महिलाओं का आंकड़ा तैयार कर लिया है। इसके तहत भरमौर, चुराह और भटियात विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं को योजना के दायरे में शामिल किया गया है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक भरमौर विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार, चुराह से 15 हजार और भटियात से 11,500 महिलाओं को चिह्नित किया गया है। इस तरह तीनों क्षेत्रों में कुल 36,500 महिलाएं संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 1,500 रुपये दिए जाने हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को घरेलू खर्च और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में चंबा के इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने सरकार के निर्देशानुसार पात्र महिलाओं का आंकड़ा तैयार किया है। हालांकि, अभी योजना की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे में लाभार्थियों को राशि का वितरण शुरू होने के लिए सरकार के अगले आदेशों का इंतजार है।
विज्ञापन
उधर, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार तीन विधानसभा क्षेत्रों की पात्र महिलाओं का आंकड़ा तैयार कर लिया गया है। सूची में करीब 36,500 महिलाएं शामिल हैं। आगामी प्रक्रिया सरकार से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।
--