{"_id":"6af1fff4f57dba74770eb4b3","slug":"two-houses-gutted-in-pangi-200-apple-saplings-reduced-to-ashes-in-tissa-chamba-news-c-399-1-sml1003-550765-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में दो मकान जले, तीसा में सेब के 200 पौधे जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में दो मकान जले, तीसा में सेब के 200 पौधे जलकर राख
Mon, 09 Nov 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो मकानों के कमरे और शेड, सर्दियों के लिए जुटाईं घास की 500 गड्डियां भी आग की भेंट चढ़ीं
दोनों क्षेत्रों में लाखों का नुकसान, पुन्टो में दो अन्य मकान भी आग से क्षतिग्रस्त
पांगी के दो प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी/तीसा। दिवाली के दौरान पांगी और तीसा में आग की घटनाओं से कई परिवारों को लाखों रुपये की चपत लगी। पांगी के पुन्टो गांव में आग से दो मकानों के कमरे और घास के शेड जल गए, जबकि दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए।
वहीं, तीसा के इंडल गांव में 500 घास की गड्डियां और 200 सेब के पौधे जल गए। सुकयाली में भी घास आग की भेंट चढ़ गई। इन घटनाओं में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
थनेईकोठी क्षेत्र के इंडल गांव से करीब 300 मीटर ऊपर आग लगने से भाग सिंह पुत्र हरी लाल की घास की 500 गड्डियां और करीब 200 सेब के पौधे जल गए। इसी क्षेत्र में कमल पुत्र बैंसू का मक्की का कूंदू भी राख हो गया। सुकयाली क्षेत्र में भी घास जलने की सूचना है। आग से प्रभावित परिवारों के सामने सर्दियों में पशुओं के चारे का इंतजाम करने की चुनौती खड़ी हो गई है। नायब तहसीलदार चुराह यासीन मोहम्मद ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट संबंधित पटवारी से मांगी गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत करेल के पुन्टो गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मान सिंह पुत्र गुरदत्ता के मकान में आग लग गई। उस समय वह पशुओं का दूध निकालने गए थे। लौटने पर मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। आग ने साथ लगते विशन सिंह पुत्र देवी सिंह के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आसपास के मकानों की दीवारें तोड़कर सामान बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों मकानों के कमरे और घास के शेड जल गए। वहीं, संसार चंद और प्रताप चंद के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। अग्निकांड में करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
तहसीलदार पांगी संदीप कुमार ने बताया कि प्रभावित मान सिंह और विशन सिंह को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत के साथ राशन किटें दी गई हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
--