{"_id":"66cf5914ebb83dd9d60ddb8e","slug":"a-mountain-of-sorrow-fell-on-a-family-of-pathankot-in-an-accident-chamba-news-c-88-1-ssml1006-131952-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हादसे में पठानकोट के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हादसे में पठानकोट के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Wed, 28 Aug 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में भरमाणी माता मार्ग पर गाड़ी दुर्घटना में घायल का उपचार करते डॉक्टर।संवाद
भरमौर (चंबा)। पठानकोट से मणिमहेश यात्रा करने निकले परिवार को क्या पता था कि उन पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। जिस टैक्सी में सवार होकर यह परिवार भरमौर से भरमाणी माता जा रहा था, वह टैक्सी भरमाणी माता मंदिर से डेढ़ किलोमीटर पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में परिवार की सदस्य एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पति को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बेटा भरमौर अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतका की पहचान दीक्षा पुत्री राजेश कुमार निवासी पटेल चौक के रूप में हुई। महिला का पति जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। बेटा अस्पताल में अपने जख्मों से उभरने का प्रयास कर रहा है। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी है। पठानकोट में उनके परिवार के अन्य सदस्यों को हादसे की सूचना पुलिस ने दी दी है। पठानकोट से परिवार चंबा के लिए निकल चुका है। जहां पूरा परिवार भरमाणी माता के दर्शन करने के बाद डलझील जाने की योजना बना रहा था। उन्हें अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़नी पड़ रही है।
--