फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A caravan of faith at the Manimahesh Yatra; pilgrims set out via three routes for a glimpse of Kailash.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा में आस्था का कारवां, तीन मार्गों से कैलाश दर्शन को निकले श्रद्धालु

Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
A caravan of faith at the Manimahesh Yatra; pilgrims set out via three routes for a glimpse of Kailash.
मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। कठिन पहाड़ी सफर तय कर पवित्र डल झील पहुंचे श - फोटो : मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। कठिन पहाड़ी सफर तय कर पवित्र डल झील पहुंचे शिवभक्तों ने ठंडे जल में स्नान कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान डल झील का क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। संवाद
हड़सर से 2650 श्रद्धालु पैदल रवाना, भरमौर से गौरीकुंड के बीच हेली टैक्सी की 56 उड़ानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 में रविवार को भी आस्था का कारवां कैलाश दर्शन के लिए आगे बढ़ता रहा। हड़सर, भरमौर और होली से अलग-अलग मार्गों के जरिए श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश धाम की ओर प्रस्थान किया।

कठिन पहाड़ी सफर और ऊंचाई की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं में कैलाश दर्शन को लेकर खासा उत्साह रहा।उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को शाम छह बजे तक हड़सर से निर्धारित पैदल यात्रा मार्ग के माध्यम से करीब 2650 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु पैदल मार्ग से मणिमहेश धाम की ओर बढ़ते रहे।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी जारी रही। रविवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी की 56 उड़ानें हुईं। इनके माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड के लिए 271 श्रद्धालुओं ने, जबकि गौरीकुंड से भरमौर के लिए करीब 268 श्रद्धालुओं ने हवाई सेवा का लाभ लिया।वहीं, होली से मणिमहेश वाया कलाह पैदल मार्ग से भी श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। एसडीएम के अनुसार शाम चार बजे तक इस मार्ग से 35 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed