{"_id":"5a54ed5b4f1c1bfc0f8b8789","slug":"91515515227-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को 24 प्रतिशत डीए की किस्त जारी करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को 24 प्रतिशत डीए की किस्त जारी करे प्रदेश सरकार
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच सचिव शक्ति प्रसाद ने की। बैठक में मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि 24 प्रतिशत डीए की किस्त जल्द से जल्द जारी की जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को अभी तक कोई वित्तीय लाभ सरकार ने नहीं दिया गया है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें भी वित्तीय लाभ दिए जाए। इसके अलावा मंच के पदाधिकारियों ने लंबित चल रहे मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द करने का आग्रह किया है। बैठक में सह सचिव जयचंद, कस्तूरी लाल, जोगिंद्र, भीलो राम, देसराज, विक्रम सिंह, साहब सिंह, टेक चंद, सुभाष कुमार, सरण दास, गंगू राम, वीना गुप्ता, कृपा राम और चेतराम मौजूद रहे।