फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   88 HRTC buses will remain on election duty, routes will be affected

Chamba News: चुनाव डयूटी में रहेगी एचआरटीसी की 88 बसें, रूट होंगे प्रभावित

Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
88 HRTC buses will remain on election duty, routes will be affected
चंबा। परिवहन निगम की 88 बसें लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए जाने वाले कर्मचारियों को लेकर जाएंगी।
विज्ञापन

इस कारण जिले में कई रूट प्रभावित होंगे। इनमें लंबी दूरी के साथ स्थानीय रूट भी शामिल हैं। इस कारण जिले भर में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। एचआरटीसी की 88 बसें 30 मई से एक जून तक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगी। लोगों की सुविधा के लिए तीन दिन तक ग्रामीणों और शहरी रूटों पर सरकारी बसें समयसारिणी में बदलाव के साथ चलाई जाएंगी।
बता दें कि चंबा डिपो में पहले से ही बसों की कमी चल रही है। विभिन्न रूटों पर जाने वाली परिवहन निगम की बसें रोजाना कहीं न कहीं खराब हो रही हैं। कुछ बसें मरम्मत के लिए इंतजार में खड़ी हैं। चुनाव ड्यूटी पर 88 एचआरटीसी बसों के जाने से परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी। लंबे रूट भी प्रभावित हो सकते हैं। परिवहन निगम के चंबा डिपो में कुल 150 बसें हैं। इनमें तीस बसें मरम्मत के लिए खड़ी हैं। 88 सरकारी बसें पोलिंग पार्टियां को लेकर जाएंगी। महज 32 एचआरटीसी बसें ही तीन दिन स्थानीय और लंबे रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों, जवानों को लाने-ले जाने का जिम्मा इन बसों पर ही रहेगा। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग की ओर से एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश जारी किए गए हैं। बसों के चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए बुक होने से सवारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में एचआरटीसी की 88 बसें लगाई गई हैं। इस कारण लंबे और लोकल रूट प्रभावित हो सकते हैं। कुछ बसें लंबे रूटों की हैं। अन्य स्थानीय रूटों पर चलने वाली हैं। लोगों की सुविधा के लिए समयसारिणी आगे-पीछे की जाएगी। नौ बजे चलने वाली बस 10 बजे रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed