फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर में 107 बीएलओ को किया प्रशिक्षित

भरमौर में 107 बीएलओ को किया प्रशिक्षित

Thu, 02 Nov 2017 11:24 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
भरमौर में 107 बीएलओ को किया प्रशिक्षित
election commission
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। भरमौर उपमंडल के मिनी सचिवालय में बूथ स्तरीय अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया में अहम कार्यों को प्रभावशाली तरीके से करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। चुनाव कानूनगो संजय कुमार ने 107 बीएलओ और 11 सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ पोलिंग पार्टियों से 7 नवंबर को समन्वय स्थापित करेंगे। इसके अलावा मतदान कक्ष को स्थापित करने में सहयोग करेंगे। साथ ही पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर भरमौर को प्रेषित करेंगे। पार्टियों के ठहरने की उचित व्यवस्था को भी देखेंगे। आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालना भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएलओ के प्रशिक्षण सत्र में ईवीएम और वीवीपैट के प्रशिक्षण के अतिरिक्त उन्हें मतदान सूचियां, मतदाता रजिस्टर, मतदाता स्लिप और मतदान के समय वोट कैसे डालने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस बार चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को लेकर फीड बैक के लिए मतदाता संतुष्टि सर्वेक्षण प्रपत्र भी उपलब्ध रहेगा। जबकि मतदाताओं को निवेदन कार्ड भी दिए जाएंगे। मतदान के दौरान मतदान कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed