{"_id":"5b2a89974f1c1bf86e8b8f51","slug":"71529514391-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलाड़ा पंचायत के आठ गांव में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलाड़ा पंचायत के आठ गांव में गहराया पेयजल संकट
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत दुलाड़ा के आठ गांव मे पांच दिनों से पानी के लिए हाहाकार मच गया है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पांच किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों का सारा दिन पानी ढोने में ही व्यतीत हो जाता है।
पेयजल सप्लाई बंद होने से स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी पेश आती है। स्थानीय निवासी पृथी सिंह, अबू, सन्नी, जगदीश, नदंलाल, करनैल सिंह, मिथुन, विनोद कुमार और सुरेश ने बताया कि सलाना, कुमलाहड, जोनोटी, ककैल, कैथोटु, ककैल दो, खवी, मोहरान और कोट में पांच दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। ग्रामीण रोजाना नल के पास पानी आने की आस में खड़े रहते हैं। मगर घंटों देर इंतजार के बाद उन्हें निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी को कई बार अवगत करवाने के बाद बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन