{"_id":"5af44ff64f1c1bb56a8b8b40","slug":"71525960694-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुजुआ के पांच गांवों में आज तक नहीं पहुंची बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुजुआ के पांच गांवों में आज तक नहीं पहुंची बिजली
Updated Thu, 10 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल शर्मा
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। भले ही प्रदेश सरकार हर गांव को रोशन करने के दावे करती है। मगर चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत खजुआ के कई गांवों में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। इसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन पहुंचाने के बारे में वह विद्युत बोर्ड से कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक विद्युत बोर्ड ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में समस्त औपचारिकताएं पंचायत की ओर से पूरी कर ली गई है।
बावजूद खजुआ पंचायत के पांच गांव बिजली से रोशन नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ किया कि एक माह के भीतर अगर बिजली लाइन नहीं पहुंचाई जाती है तो वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली मुताबिक पंचायत के पांच गांवों के लिए बजट तो स्वीकृत हो गया है। मगर विद्युत बोर्ड के पास खंभे ही नहीं है। पिछले आठ माह से खंभों की कमी चल रही है। पंचायत के गांव मुंड़ला, बनवास-2, किलोंठा, हुलेठ और कंडलेई में 35 परिवार रह रहे हैं। इन गांवों के करीब चालीस बच्चें रोजाना स्कूलों में जाते हैं। मगर उन्हें स्कूल का कार्य अंधेरा होने से पहले करना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रामीण रमेश कुमार, प्रभु राम, देवी सिंह, चुन्नी लाल, लोभी राम, चमन लाल, नेक सिंह, देसराज, बिमला देवी, सलोचना देवी, इंदिरा देवी और राजकुमार की मानें तो यहां रात वह दीये की रोशनी तले काटते हैं। नेता चुनावों के दौरान यहां आकर बिजली पहुंचाने की बात करते हैं।
मगर जैसे ही चुनाव जीत जाते हैं तो यहां का रूख तक नहीं करते। ग्रामीणों ने बताया कि वह बिजली लाइन को लेकर मांग करके अब थक चुके हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि एक महीने के भीतर गांवों के लिए बिजली लाइन पहुंचाई जाए। अन्यथा उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल का कहना है कि गांवों के लिए बजट का प्रावधान हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन गांवों में जल्द खुभे लगाए जाएंगे और कार्य शुरू कर दिया जाएगा।