फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 road still closed due to snowfall in chamba

दुश्वारियां बरकार, 70 सड़कें अभी भी बाधित

Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
70 road still closed due to snowfall in chamba
बर्फ में फिसलन के चलते फंसा वाहन। - फोटो : Chamba
चंबा। बर्फबारी के दूसरे दिन भी जिले में जनजीवन पटरी पर नहीं उतर पाया है। हालत यह है कि सड़कों पर बर्फ जमीं होने से लोग धक्के मारकर वाहनों को किसी तरह से निकालने की कोशिश करते रहे तो वहीं करीब 70 मार्गों पर अभी भी यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो पाया है। इसके अलावा तीसा, भरमौर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रंासफार्मर खराब होने से कई पंचायतें अंधेरे में डूबी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एचआरटीसी की 17 बसें अभी भी जगह-जगह फंसी हुई हैं। हालांकि जिला प्रशासन और अन्य विभाग लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जुटे हुए हैं। मगर मंगलवार को भी लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं लेती दिखीं। प्रशासन के मुताबिक बर्फबारी से करीब डेढ़ सौ मार्गों में 80 सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। साथ ही कई मार्गों पर एचआरटीसी ने बसें भी चलाई।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली बोर्ड की ओर से भी ट्रांसफार्मरों को चालू करने का काम जारी है। हालांकि तीसा क्षेत्र में ही अभी तक करीब 23 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित पड़े हैं। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने एक ही दिन में करीब नब्बे से अधिक ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता रूमेल सिंह का कहना है कि बर्फबारी से चुराह क्षेत्र के अधिकतर ट्रांसफार्मर ठप थे। अब सिर्फ 23 ट्रांसफार्मर बंद हैं। जल्द ही इन्हें भी दुुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फील्ड से नुकसान की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजन जम्वाल ने बताया कि बर्फबारी के चलते विभिन्न रूटों पर फंसी 22 बसें निकाल ली गई है। कुछ रूटों पर बस सेवा शुरू भी कर दी गई है। उन्होंने अड्डा प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि मार्ग बहाल होने पर बस सेवाओं को शुरू किया जाए।

इनसेट
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था पटरी पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed