{"_id":"59aae0514f1c1b05278b4f78","slug":"61504370769-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलकुंड में शुक्रवार को मिले शव की हुई शिनाख्त, जम्मू-कश्मीर के रहने वाला है मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलकुंड में शुक्रवार को मिले शव की हुई शिनाख्त, जम्मू-कश्मीर के रहने वाला है मृतक
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश से कुछ ही दूरी पर स्थित कमलकुंड में मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त करवा ली है। मृतक अजीत सिंह पुत्र चंदू राम गांव धरमकोट जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवा शव उसके बेटे और रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
अजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए आया था। 28 अगस्त को अजीत अपनी पत्नी से गौरीकुंड से बिछड़ गया था। इसके बाद पत्नी ने उसकी हर जगह तलाश की। लेकिन, अजीत का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, शुक्रवार को भरमौर प्रशासन को कमलकुंड के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद भरमौर प्रशासन ने 12 सदस्यों की एक टीम को शव लाने के लिए मौके पर रवाना कर दिया। शुक्रवार को टीम शव को लेकर भरमौर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा गया। जहां पर मृतक की पहचान अजीत सिंह पुत्र चंदू राम गांव धरमकोट जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
भरमौर थाना प्रभारी धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार को कमलकुंड से टीम शव को लेकर भरमौर पहुंची। जहां पर उसकी शिनाख्त करवाई गई। शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम करवा उसके बेटे व रिश्तेदारों को सौंप दिया है।