{"_id":"6aaaca78f2b433b0a906a5a0","slug":"54000-projects-under-the-vbg-ram-ji-scheme-approved-budget-of-1878-crore-sanctioned-chamba-news-c-88-1-cmb1003-196946-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वीबीजी-राम जी योजना के 54 हजार कार्यों को मंजूरी, 1878 करोड़ का बजट अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वीबीजी-राम जी योजना के 54 हजार कार्यों को मंजूरी, 1878 करोड़ का बजट अनुमोदित
Wed, 16 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में बैठक के दौरान मौजूद जिला परिषद सदस्य।संवाद
जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विकास कार्यों और जनहित के 60 मुद्दों पर हुई चर्चा
16वें वित्त आयोग की राशि से होने वाले कार्यों के सेल्फ को भी मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर की अध्यक्षता में बचत भवन में हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मेहरा भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद के आय-व्यय और वित्त वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में विकास खंड पांगी को छोड़कर जिले के अन्य सभी विकास खंडों में वीबीजी-राम जी योजना के तहत करीब 54 हजार विकास कार्यों के सेल्फ को मंजूरी दी गई। इन कार्यों के लिए करीब 1878 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली टाइड और अनटाइड राशि से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के सेल्फ को भी अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में बिजली, पेयजल, परिवहन, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के 60 मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुछ मामलों में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रेखा ठाकुर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय चंद्रभूषण के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।
--