फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नप चंबा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई भाजपा

नप चंबा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई भाजपा

Fri, 06 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नप चंबा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई भाजपा
चंबा। नगर परिषद चंबा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है। नगर परिषद को मनिंद्र सिंह पुरू के रूप में तीसरा उपाध्यक्ष शुक्रवार को मिला। इससे पहले कांग्रेस समर्थित दो पार्षद उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इसके चलते नप में उपाध्यक्ष का पद एक माह से खाली पड़ा हुआ था। शुक्रवार को उपाध्यक्ष का पद भरने के लिए नप कार्यालय में चुनावी बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने की। चुनावी प्रक्रिया में 11 पार्षदों में से 8 पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। परंतु उपाध्यक्ष पद के लिए इकलौते उम्मीदवार ने अपना नामांकन भरा। पार्षदों की सर्वसम्मति से मनिंद्र पुरू को नप का उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तासीन होने के बाद बीडीसी समिति में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। इसके बाद नप चंबा की बारी आई। नप चंबा में पहले से ही अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित पार्षद विराजमान था। बता दें कि नप चंबा में भाजपा समर्थित पार्षद ज्यादा थे। परंतु उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पार्षद काबिज था। नप चंबा में भी भाजपा उम्मीदवारों के अधिक पार्षद होने की सूरत में उपाध्यक्ष पद पर काबिज पार्षद ने अमूमन एक माह पूर्व अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके चलते यह पद खाली चल रहा था। पद पर बिठाने के लिए भाजपा असमंजस में थी। बाद में इस पद के लिए सुराड़ा वार्ड के पार्षद मनिंद्र पुरू का चयन किया। शुक्रवार को मनिंद्र पुरू को एसडीएम की अध्यक्षता में नप का उपाध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पवन नैयर ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई दी। साथ ही बाकी पार्षदों के साथ मिलकर शहर का विकास करवाने की रणनीति भी बनाई। इस मौके पर नप अध्यक्ष नीलम नैयर व पार्षदों में अंजलि मल्होत्रा, जितेंद्र सूर्या, सीमा कश्यप, धीरज बडयाल, वर्षा देवी, कुलदीप कौर मौजूद रहे। एसडीएम दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि नप उपाध्यक्ष पद के चुनाव उनकी देख-रेख में हुआ। इसमें मनिंद्र पुरू को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्षदों ने चुनावी प्रक्रिया से किया किनारा
चुनावी प्रक्रिया में सुल्तानपुर के पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष करतार ठाकुर, सपड़ी वार्ड पार्षद मोहित ढल्ल व हरदासपुरा वार्ड पार्षद धन्नो ठाकुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed