{"_id":"5953e1e44f1c1b9b798b48e6","slug":"51498669540-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी उपमंडल में 70 से ज्यादा संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य जारी:आशा कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी उपमंडल में 70 से ज्यादा संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य जारी:आशा कुमारी
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने बुधवार को 2 करोड़ 52 लाख की लागत से बनने वाली डूगाहर-मंदरोडी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंदरोडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि बासा से नडल के लिए भी सड़क बनेगी। इस सड़क के लिए 8 करोड़ 59 लाख की राशि मंजूर हुई है। इसी तरह सलंदरी पुल के निर्माण पर 9 करोड़ 51 लाख खर्च होंगे।
भलेई से किलोड़धार के लिए भी सड़क का निर्माण कार्य होगा। इस सड़क के लिए 2 करोड़ 73 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
आशा कुमारी ने 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित वांगल-कमांदी सड़क का लोकार्पण भी किया। विधायक ने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को वर्तमान सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस मौके पर पंचायत समिति सलूणी के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमर चंद शर्मा, कार्यवाहक एसडीएम अजय पराशर, अधिशासी अभियंता लोनिवि दिवाकर पठानिया, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड दीपक वर्मा, वन मंडलाधिकारी कमल भारती मौजूद रहे।