फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   500 devotees paid obeisance at the Bhalei Mata Temple.

Chamba News: भलेई माता मंदिर में 500 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 14 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
500 devotees paid obeisance at the Bhalei Mata Temple.
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

अष्टमी को होगी दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। इस दौरान करीब 500 श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता और ऊर्जा का स्वरूप माना जाता है। इस दिन मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद शर्मा की ओर से प्रथम नवरात्र से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति अष्टमी के अवसर पर होगी। नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भलेई माता मंदिर चंबा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के दौरान यहां दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की आस्था के इस केंद्र में लोग पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं। भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि माता मंदिर के कपाट अल सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed