फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   5 thousands sample taken in chamba till

जिला भर में स्वास्थ्य विभाग ले चुका है पांच हजार लोगों के सैंपल

Sun, 07 Jun 2020 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
5 thousands sample taken in chamba till
चंबा। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने करीब पांच हजार लोगों के सैंपल ले चुका है। इसमें 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 15 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 15 संक्रमित लोगों का कोविड केयर सेंटर बालू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अन्य संक्रमित भी जल्द स्वस्थ होकर घर चले जाएंगे। कोविड केयर सेंटर से रविवार को दो लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है। इन लोगों की रिपोर्ट शनिवार शाम को चंबा पहुंची। इसमें दोनों निगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शनिवार को चिकित्सीय टीम ने कोविड केयर सेंटर बालू से दो साल की मासूम बच्ची की मां के सैंपल भी टांडा भेजे हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट भी जल्द चंबा पहुंच सकती है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि इस बार बच्ची की मां के सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आएगी। हालांकि कुछ दिन पहले दो वर्षीय मासूम कोरोना को हराकर पहले ही घर जा चुकी है। बच्ची की मां के अलावा कोविड केयर सेंटर बालू से अन्य चार लोगों के सैंपल जांच को टांडा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों और जिलों से आए लोगों के स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेकर जांच को टांडा भेज रहा है। अभी तक कोरोना संक्रमित पाए गए लोग बाहरी राज्यों से चंबा आने वाले और इनके संपर्क में आने वाले हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि अभी तक जिले में पांच हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 15 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 15 का उपचार कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। दो वर्षीय बच्ची की मां के सैंपल की रिपोर्ट भी जल्द चंबा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed