{"_id":"669ea162887f1056be0dd64f","slug":"43-youth-from-bharmour-and-pangi-gave-audition-on-the-first-day-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129530-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहले दिन भरमौर और पांगी के 43 युवाओं ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहले दिन भरमौर और पांगी के 43 युवाओं ने दिया ऑडिशन
Mon, 22 Jul 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में प्रस्तुति देने के लिए युवाओं की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में शुरू हुई ऑडिशन प्रक्रिया के पहले दिन भरमौर और पांगी क्षेत्र के 43 युवाओं ने भाग लिया।
उन्होंने सुर और ताल से निर्णायक मंडल को रिझाने का प्रयास किया। ऑडिशन प्रक्रिया में लोक गायक पीयूष राज, अजीत भट्ट, गुलशन पाल, केएस प्रेमी और सचिन निर्णायक मंडल की भूमिका निभा रहे हैं। ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित युवाओं के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से प्रतिभाशाली युवाओं को मिंजर के मंच तक पहुंचाने के लिए ऑडिशन शुरू किए गए हैं। जिले भर के युवाओं को मिंजर मेले में प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन देना होगा। पहले दिन युवाओं में काफी जोश दिखा। 26 जुलाई तक ऑडिशन प्रक्रिया जारी रहेगी। संवाद
--