{"_id":"5b80365742c792465f7ceff3","slug":"41535129175-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन वाली जगहों और नदी-नालों से दू रहें लोग
भारी बारिश की संभावना से प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
लोगों को अगले 24 घंटों तक एहतियात बरतने को कहा
जिला में भूस्खलन से बाधित पड़े सभी मार्ग हुए बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी इस अलर्ट में अगले 24 घंटों तक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है ।
जिला प्रशासन ने एडवाइजरी में कहा गया है कि बारिश की वजह से विशेषकर डलहौजी और भटियात उपमंडलों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में जिले में आम लोग और पर्यटक एहतियात बरतें और तभी घर से बाहर निकलें यदि अति आवश्यक कार्य ही हो। इस दौरान भी भूस्खलन की आशंका वाली जगह से निकलते समय विशेष ध्यान रखें। जिला प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के किनारे भी न जाने की भी सलाह दी है। बारिश से अचानक जलस्तर बढ़ जाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग ने द्रम्मण-लाहडू-चुवाड़ी, नूरपुर-चुवाड़ी और द्रम्मण-तुन्नुहट्टी सड़क मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। भटियात उपमंडल के तहत चलामा पंचायत के गांव में मलबा आने से प्रभावित 8 परिवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वे निरंतर उपमंडलीय प्रशासन के संपर्क में हैं। भटियात के एसडीएम बचन सिंह ने बताया कि घरों में घुसे मलबे को निकाला जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट पटवारी की ओर से तैयार की जा रही है।