{"_id":"5b40eb7d4f1c1b5d478b52ce","slug":"41530981245-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 450 हेक्टेयर भूमि पर लगाएगा जाएंगे ढाई लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 450 हेक्टेयर भूमि पर लगाएगा जाएंगे ढाई लाख पौधे
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पौधारोपण
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग चंबा जिले में 450 हेक्टेयर भूमि पर ढाई लाख पौधे रोपेगा। इसको लेकर विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। सबसे खास बात यह है कि जहां पर पौध रोपण होगा, वहां के स्थानीय लोगों की इसमें सहभागिता करवाई जाएगी। इससे स्थानीय लोग इन पौधों की देखभाल भी करेंगे। यह अभियान 9 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत चंबा मंडल में 200 हेक्टेयर भूमि पर पौध रोपण होगा।
इसके लिए 18 साइट और चार रेंज चयनित की गई हैं। डलहौजी मंडल में 160 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। यहां 23 साइट और 3 रेंज चयनित की गई है। इसी तरह चुराह मंडल में पौध रोपण करने के लिए 70 हेक्टेयर भूमि पर 14 साइट और 4 रेंज चयनित हुई हैं। जबकि भरमौर मंडल में 30 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण होगा। जबकिपांगी मंडल में पौध रोपण सर्दियों के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
वन विभाग ने 1100 पौधे प्रति हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे। वन विभाग से उपमंडल स्तर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके बारे में अवगत करवाया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग संबंधित क्षेत्रों में पौधे लगाएंगे। हालांकि संबंधित वन रक्षक तो लगाए जाने वाले पौधों की नियमित देखभाल व जांच करता रहेगा। साथ ही लोगों की वनों की सुरक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
अभियान में रोपे जाएंगे इन प्रजातियों के पौधे
पौध रोपण के दौरान बान, देवदार, रूबिनिया, कचनार, आंवला, दरेक, कायल और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में लोगों को इनका लाभ मिल सकेगा। पौध रोपण को लेकर लोगों के भी सुझाव लिए गए हैं।
पौध रोपण को लेकर पूरी विभाग की तैयारी : ओ पी सोलंकी
मुख्य वन अरण्यपाल ओपी सोलंकी ने बताया कि वन विभाग जिले की 450 हेक्टेयर भूमि पर पौध रोपण करने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पौध रोपण के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। स्थानीय लोगों की पौधरोपण में सहभागिता निभाई जाएगी।