फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   वर्दी न पहनने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वर्दी व धुलाई भते पर लगेगी रोक

वर्दी न पहनने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वर्दी व धुलाई भते पर लगेगी रोक

Wed, 23 May 2018 08:56 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
वर्दी न पहनने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वर्दी व धुलाई भते पर लगेगी रोक
कर्मचारियों के वर्दी और धुलाई भत्ते पर लगेगी रोक
विज्ञापन

वर्दी पहनकर ड्यूटी न देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शिक्षा विभाग में वर्दी पहनकर ड्यूटी न देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साफ कहा है कि यदि वे वर्दी पहनकर ड्यूटी नहीं देंगे तो आगामी माह से वर्दी और धुलाई भत्ता उन्हें नहीं मिलेगा। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग की ओर से समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैँ। विभाग ने साफ कर दिया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले समस्त कर्मचारी कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी पहनाना है।
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कुछेक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्दी पहनकर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। हालांकि, विभाग की ओर से इसके बारे में कई बार मौखिक निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन, अभी तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने विभाग के आदेशों की अवहेलना ही की है। ऐसे में हाल ही में विभाग ने आंतरिक कार्यालय आदेश जारी कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रोजाना वर्दी पहनने के आदेश दिए हैं अन्यथा उनका वर्दी और धुलाई भत्ता आगामी माह से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

तृतीय श्रेणी कर्मचारी भी समय पर पहुंचें ऑफिस
आंतरिक कार्यालय आदेश में विभाग ने विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी निर्धारित समयानुसार ड्यूटी दें। अक्सर देखा गया है कि कुछेक तृतीय श्रेणी कर्मचारी निर्धारित समय में कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जिला शिक्षा उप अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed