फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba swayed in devotion to Kanha; chants of praise echoed throughout the day.

Chamba News: कान्हा की भक्ति में झूमा चंबा, दिनभर पर लगते रहे जयकारे

Sat, 05 Sep 2026 10:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
Chamba swayed in devotion to Kanha; chants of praise echoed throughout the day.
चंबा में जन्माष्टमी को  लेकर भांगड़ा डालते पंजाब से आए  कलाकार।सेवा
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। शहर में शोभायात्रा के पहुंचने पर जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। लोगों ने प्रसाद वितरित किया और पुष्पवर्षा कर आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लंगर भी लगाए गए। शहर के मुख्य चौक पर नन्हे कान्हा ने मटकी फोड़ी। दही का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। बच्चों और युवाओं में मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बाहर से आए कलाकारों, पंजाबी कलाकारों और बैंड पार्टी ने प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय और खुशनुमा बना दिया। शिव की वेशभूषा में कलाकारों ने आग से जुड़े करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया।

शोभायात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।

चंबा में जन्माष्टमी को  लेकर भांगड़ा डालते पंजाब से आए  कलाकार।सेवा

चंबा में जन्माष्टमी को  लेकर भांगड़ा डालते पंजाब से आए  कलाकार।सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed