{"_id":"5ae202584f1c1b76098b692c","slug":"41524761176-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते तारकोल में गिरने से मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते तारकोल में गिरने से मजदूर झुलसा
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर तारकोल बिछाने के कार्य में जुटा एक कर्मचारी उबलती तारकोल में जा गिरा। इससे उसकी बाजू और शरीर का कुछ भाग बुरी तरह से झुलस गया। कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है।
जानकारी अनुसार चंबा-भरमौर मार्ग पर तारकोल बिछाने के कार्य में लगा यूपी निवासी अंकित का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह उबलते तारकोल में जा गिरा। उबलती तारकोल से अंकित का बाजू, चेहरे और शहरी के अन्य हिस्से जल गए हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद अंकित को दाखिल कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि तारकोल में गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन