फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रां-सेरी सड़कें होंगी चकाचक

झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रां-सेरी सड़कें होंगी चकाचक

Thu, 12 Apr 2018 11:02 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रां-सेरी सड़कें होंगी चकाचक
road shimla - फोटो : demo pics

सतपाल शर्मा

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के अधीन आने वाले झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रां-सेरी मार्ग जल्द ही चकाचक होंगे। पीएमजीएसवाई योजना के तहत झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रां-सेरी मार्गो पर मेटलिंग और टारिंग के लिए दो करोड़ 60 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। विभाग ने राशि मिलने के बाद अब कार्यों के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आने वाले दिनों में झझाकोठी, मतयूंड, देहग्रां और सेरी के बाशिंदों को खस्ताहाल सड़कों पर सफर तय करने से निजात मिल सकेगी।

गौरतलब हो कि विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत परिक्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की दशा को सुधारने के लिए लोनिवि ने कमर कस ली है। इसी क्रम में लोनिवि मंडल तीसा के तहत आती झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रा-सेरी मार्गों पर मेटलिंग और टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग ने इस बारे में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसे अब स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में अब झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रा-सेरी मार्गों पर मेटलिंग और टारिंग के लिए दो करोड़ 60 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। पीएमजीएसवाई योजना के तहत होने वाले इस कार्य के तहत झझाकोठी-मतयूंड की पौने चार किलोमीटर की सड़क और देहग्रा-सेरी की 1.300 किलोमीटर की सड़क को चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की 2500 की आबादी को मिलेगा लाभ
ग्रामीण हाकम चंद, रमेश कुमार, संजीव कुमार, केसर सिह, दलीप कुमार, योगराज, प्रताप चंद, होशियारा राम, प्रमोद कुमार और केवल कुमार का कहना है कि सड़कों पर टारिंग और मेटलिंग का कार्य होने के बाद लोगों को खस्ताहाल सड़कों पर सफर करने से निजात मिलेगी। इसे क्षेत्र की 2500 की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


लोनिवि मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि झझाकोठी-मतयूंड और देहग्रा-सेरी सड़क पर मेटलिंग और टारिंग के लिए दो करोड़ 60 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। पीएमजीएसवाई योजना के तहत स्वीकृत इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed