फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   3,600 pilgrims set off from Hadsar for a glimpse of Kailash.

Chamba News: हड़सर से 3600 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना

Wed, 16 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
3,600 pilgrims set off from Hadsar for a glimpse of Kailash.
चंबा में म​णिमहेश यात्रा के दौरान घोड़े पर डल झील की और जाते श्रद्धालु।संवाद
हेली टैक्सी की 41 उड़ानों में 226 श्रद्धालुओं ने किया सफर, होली से 16 यात्री निकले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के तहत बुधवार को हड़सर से करीब 3600 श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए। शाम छह बजे तक हड़सर से पैदल यात्रा जारी रही। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हड़सर से करीब 3600 श्रद्धालु पैदल मार्ग से मणिमहेश के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

अनुसंधान अधिकारी एवं हेली टैक्सी के नोडल अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि बुधवार को कुल 41 हवाई उड़ानें हुईं। इनमें भरमौर से गौरीकुंड तक 226 श्रद्धालुओं ने हेली टैक्सी सेवा का लाभ लिया। वहीं, होली से कलाह होते हुए मणिमहेश जाने वाले पैदल मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। एसडीएम ने बताया कि शाम चार बजे तक इस मार्ग से 16 श्रद्धालु मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed