{"_id":"70f664e0-23ec-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"36-post-of-pharmacists-vacant-patients-troubled","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट के 36 पद खाली, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट के 36 पद खाली, मरीज परेशान
चंबा/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग अस्पतालों में तीन दर्जन के करीब फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े हुए हैं। फार्मासिस्ट के पद खाली होने के कारण अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। आपातकालीन सेवाओं में भी फार्मासिस्टों की जगह स्टाफ नर्सों को ही ड्यूटी करनी पड़ रही है। पदों के खाली होने के कारण मरीजों को भी इलाज करवाने में काफी परेशानी पेश आती है।
विज्ञापन
इन पदों को भरने के बारे कई बार स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है। लेकिन अभी तक इन खाली पदों को नहीं भरा गया है। तिमारदारों हेम राज, प्रेम लाल, श्याम पाल, ज्ञान चंद, संदीप, अखिलेश ने बताया कि फार्मासिस्ट के पद खाली होने के कारण मरीजों को उपचार करवाने में परेशानी पेश आती है।
विज्ञापन
उक्त लोगों ने बताया कि इन पदों को भरने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि फार्मासिस्ट के पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट के कुछ पदों को भर दिया गया है।
विज्ञापन