फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   3,500 pilgrims set out from Hadsar, Bharmour, and Holi for the Kailash pilgrimage.

Chamba News: हड़सर, भरमौर और होली से 3500 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना

Fri, 11 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
3,500 pilgrims set out from Hadsar, Bharmour, and Holi for the Kailash pilgrimage.
चंबा के म​णिमहेश में डल झील के पास पूजा अर्चना करते श्रद्धालू।संवाद
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं का पवित्र मणिमहेश धाम एवं कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए जाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार 11 सितंबर को हड़सर से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग के माध्यम से शाम 6 बजे तक लगभग 3500 श्रद्धालु पवित्र कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने निर्धारित पैदल मार्ग से मणिमहेश धाम की ओर प्रस्थान किया। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। शुक्रवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी की 59 उड़ानें भरी गईं, जिनके माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड के लिए 316 श्रद्धालुओं ने और गौरीकुंड से भरमौर के लिए लगभग 250 श्रद्धालुओं ने हवाई सेवा का लाभ उठाते हुए मणिमहेश यात्रा की। एसडीएम ने बताया कि होली से मणिमहेश वाया कलाह पैदल यात्रा मार्ग से भी 12 श्रद्धालु शाम 4 बजे तक कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। इस मार्ग से भी श्रद्धालु मणिमहेश धाम की यात्रा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed