फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नोटिस के बावजूद एक लेबोरेटरी ने पंजीकरण को किया आवेदन

नोटिस के बावजूद एक लेबोरेटरी ने पंजीकरण को किया आवेदन

Wed, 25 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नोटिस के बावजूद एक लेबोरेटरी ने पंजीकरण को किया आवेदन
doctor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद चंबा में बिना पंजीकरण की लेबोरेटरी चल रही हैं। अभी तक सिर्फ एक निजी लैब ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। जबकि आधा दर्जन निजी लैब अभी तक बिना पंजीकरण के ही चलाई जा रही है।

बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि बिना पंजीकरण और बिना एमबीबीएस डॉक्टर के चल रही लैबों को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन


मगर चंबा में आधा दर्जन से अधिक निजी लैबें इसके बावजूद विभाग की मेहरबानी से चल रही हैं। एमबीबीएस डॉक्टर रखने और पंजीकरण करवाने के लिए विभाग की ओर से लैबों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी गई थी। इसमें लैबों को 28 दिनों का समय दिया गया था। इस समयावधि में बिना पंजीकरण वाली लैबों को पंजीकरण के लिए सीएमओ कार्यालय में आवेदन करना था। मगर सिर्फ एक लैब को छोड़ अन्य किसी लैब ने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पंजीकरण वाली लैबों को करवाया जाएगा बंद : डॉ. वाइडी शर्मा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाइडी शर्मा ने बताया कि एक माह पहले दिए गए नोटिस के बाद एक लैब स्रह्य पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। जबकि चेतावनी देने के बाद भी पंजीकरण नहीं करवाने वाली लैबों को बंद करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed