{"_id":"59aae1394f1c1b1c278b4e6b","slug":"31504371001-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्हेल में स्कूल और दो लोगों के घरों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्हेल में स्कूल और दो लोगों के घरों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत कल्हेल स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूस्खलन की जद में है। शनिवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से स्कूल भवन पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं दो घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश के चलते इन घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्हेल के निचली ओर भूस्खलन होने के चलते टेक चंद और वीरेंद्र कुमार का घर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। बारिश के साथ बहकर आया मलबा व पत्थरों से दीवारों में दरारें आ गई हैं। बारिश के दौरान प्रभावित घरों से लोग बाहर निकल आए थे। बारिश रुकने के बाद ही उन्होंने घरों में प्रवेश किया। प्रभावितों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रहती है तो स्कूल सहित उनके घरों को भी काफी नुकसान होगा। स्थानीय पंचायत प्रधान देसराज ने इस बारे प्रशासन को अवगत करवा दिया है।
नायब तहसीलदार सुधीर सिंह का कहना है कि इस बारे सूचना मिली है। संबंधित पटवारी को मौका करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मणिमहेश डलझील और कैलाश पर्वत में हिमपात
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश डलझील और कैलाश पर्वत में शनिवार को हल्का हिमपात हुआ। इसके चलते डलझील में रुके श्रद्धालुओं ने वापसी की राह पकड़ ली। कुछ श्रद्धालु डलझील के पास ही रुके हैं। बर्फबारी होने की वजह से यहां ठंड काफी बढ़ गई है।