फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   27 out of 300 got awards, students will make science models

Chamba News: 300 में से 27 को मिला अवार्ड, विद्यार्थी बनाएंगे विज्ञान मॉडल

Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
27 out of 300 got awards, students will make science models
चंबा। जिला चंबा के 27 विद्यार्थियों को इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत अवार्ड मिला है। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग चंबा को पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है।
विज्ञापन

अब चयनित विद्यार्थी अपने दिए इनोवेटिव आइडिया के तहत विज्ञान मॉडल बनाएंगे। इस मॉडल को वे जिला स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। बेहतरीन माॅडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। अगर यह मॉडल राज्य स्तर में भी पहले स्थान पर रहते हैं तो विद्यार्थियों को राष्ट्रस्तर पर प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत तीन सौ विद्यार्थियों ने इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है। इस दौरान उन्हें इनोवेटिव आइडिया देना पड़ता है। इसके बाद चयन होता है। चयन होने पर दस हजार रुपये की राशि विद्यार्थियों को दी जाती है। इस राशि से विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करते हैं। विभाग की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद विद्यार्थियाें में वैज्ञानिक रुचि बढ़ाना है। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता आगामी समय में होगी। अभी तक निदेशालय की ओर से इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। राशि मिलने के बाद विद्यार्थियों ने मॉडल बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि तीन सौ में सो 27 विद्यार्थियाें को इंस्पायर मानक अवार्ड मिला है। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को दस दस हजार रुपये की राशि दी गई है। इस राशि से विद्यार्थी अपना मॉडल तैयार करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed