{"_id":"59fa06404f1c1b70548ba571","slug":"21509557824-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन 5 विस क्षेत्रों में तैनात होंगे 1400 सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन 5 विस क्षेत्रों में तैनात होंगे 1400 सुरक्षा कर्मी
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा चुनावों के लिए जिला चंबा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में करीब 1400 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। मतदान शांतिपूर्वक पूरे करवाने के लिए पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा पुलिस जवानों के साथ 500 गृह रक्षक सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2017 को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई अहम कदम उठाए हैं। विस चुनावों के दौरान जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भरमौर, चंबा, डलहौजी, भटियात और चुराह में 353500 मतदाता अपने-अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पुलिस बल के साथ 500 गृह रक्षक जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 50 गृह रक्षक जवान ऊना में चुनावी ड्यूटी के लिए 4 नवंबर को चंबा से रवाना होंगे। इसके अलावा 55 महिला गृह रक्षक जवान जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि जिले में विस चुनावों के दौरान 1400 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 1400 पुलिस कर्मियों में पुलिस जवान, गृह रक्षक जवानों सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।