{"_id":"5b5c9a4a4f1c1bb37b8b513f","slug":"201532795466-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्गा-थनेटा-शगला सड़क का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्गा-थनेटा-शगला सड़क का सर्वे शुरू
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी और गुवाड़ के गांवों को आपस में जोड़ने के लिए बनने वाली लग्गा-थनेटा-शगला सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। दोनों विभागों के अधिकारियों के सर्वे से ग्रामीणों में जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ने की उम्मीद जग गई है।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत कीड़ी और गुवाड़ के तहत गांव शगला, पेटी, लग्गा, परछा, मधिकोट, थनेटा, सार, डुग, शकला और हैला सड़क सुविधा से अछूते हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ग्रामीण लोनिवि के अधिकारियों से कई मर्तबा मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में बीते कुछ समय पूर्व अमर उजाला समाचार ने प्रमुखता के आधार पर खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग ने इस पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को लोनिवि के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और वन विभाग के आरओ, बीओ और वन रक्षक की संयुक्त टीम ने गांवों में पहुंच कर सड़क निर्माण के बारे में सर्वे किया। विभागीय संयुक्त टीम ने इस दौरान सड़क की राह में आने वाले पेड़ों को भी चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गुवाड़ के प्रधान राजेंद्र कुमार, उपप्रधान योगराज शर्मा, कीड़ी पंचायत प्रधान मुन्नो देवी, उपप्रधान अच्छर सिंह, ग्रामीण निक्कू राम, शरणदास, भगत सिंह, कर्म चंद और जग्गो राम ने बताया कि शनिवार को लोनिवि और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क का सर्वे किया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सड़क सुविधा से जुड़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के सर्वे करवाए जाने पर आभार प्रकट किया है।